AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

27 दिसंबर 2023

8:00:49 am
1424122

साइप्रस पर ज़ायोनी लॉबी का साया, बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी

35,000 यहूदियों ने उत्तरी साइप्रस में संपत्ति खरीदी है, और यहूदियों की भूमि 2,500 हेक्टेयर तक पहुंच गई है। उत्तरी साइप्रस में केवल 380 हजार लोग रहते हैं। हालाँकि, तुर्की अधिकारी इस मुद्दे को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

साइप्रस में पिछले थोड़े से समय में ही प्रॉपर्टी की खरीदो फरोख्त में यहूदी संप्रदाय के लोगों की बढ़ती तादाद ने इस देश में चिंता की लहर फैला दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हजारों इस्राईलियों और यहूदियों ने उत्तरी साइप्रस में बड़ी मात्रा में जमीन और संपत्ति खरीदी है। इन रिपोर्ट्स के बाद स्थानीय सरकार ने विदेशी नागरिकों को संपत्ति की बिक्री सीमित करने का विचार कर रही है।

उत्तरी साइप्रस गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति रऊफ़ डेंकटाश के सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार सबाहुद्दीन इस्माइल ने बिक्री और कंपनी पंजीकरण के रिकॉर्ड जारी किए हैं, जो बताते हैं कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले के बाद से ही यूरोपीय देशों के हजारों यहूदियों और मक़बूज़ा फिलिस्तीन के ज़ायोनी अप्रवासियों ने उत्तरी साइप्रस में आवास और जमीने खरीदी है।

कुछ तुर्की अखबारों ने स्रोत का उल्लेख किए बिना दावा किया है कि 35,000 यहूदियों ने उत्तरी साइप्रस में संपत्ति खरीदी है, और यहूदियों की भूमि 2,500 हेक्टेयर तक पहुंच गई है। उत्तरी साइप्रस में केवल 380 हजार लोग रहते हैं। हालाँकि, तुर्की अधिकारी इस मुद्दे को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तरी साइप्रस के राष्ट्रपति एर्सिन तातार ने कहा: "वह इन दावों को लेकर चिंतित हैं और उनके सुरक्षा सलाहकार मामले की जांच कर रहे हैं।"

तातार ने कहा: "हमारी ऐसी योजनाएं चल रही हैं जो विदेशियों को संपत्ति की बिक्री को सीमित कर देंगी।" और इस संदर्भ में विदेशियों को बिक्री के मौजूदा कानूनों की समीक्षा की जाएगी।