AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

27 दिसंबर 2023

7:26:14 am
1424115

तुर्की ने स्वीडन की नाटो में इंट्री को दी मंज़ूरी, अमेरिका ने किया स्वागत

क़ुरआने मजीद के निरंतर अपमान से चर्चा में आए रूस की सीमा से लगे फिनलैंड और स्वीडन, दोनों ने फरवरी 2022 में यूक्रेन के खिलाफ रूस के सैन्य अभियान के बाद नाटो सदस्यता के लिए आवेदन किया था।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने नाटो गठबंधन में स्वीडन के शामिल होने के तुर्की संसदीय समिति के फैसले का स्वागत किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि "हम स्वीडन केनाटो सदस्य बनने के प्रोटोकॉल को आगे बढ़ाने में तुर्की संसद की प्रगति का स्वागत करते हैं हम इस प्रक्रिया को तुर्क संसद में त्वरित मंजूरी मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

बता दें कि क़ुरआने मजीद के निरंतर अपमान से चर्चा में आए रूस की सीमा से लगे फिनलैंड और स्वीडन, दोनों ने फरवरी 2022 में यूक्रेन के खिलाफ रूस के सैन्य अभियान के बाद नाटो सदस्यता के लिए आवेदन किया था।

किसी भी नए नाटो सदस्य को सभी मौजूदा सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए, जिसमें तुर्की भी शामिल है, जो 70 से अधिक वर्षों से इस गठबंधन का सदस्य है और जिसके पास नाटो सदस्य देश की दूसरी सबसे बड़ी सेना है।