AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

26 दिसंबर 2023

4:19:29 am
1423711

नाइजीरिया में आतंक का नंगा नाच, डकैतों ने मचाया नरसंहार, 160 लोगों की मौत

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने हमलों के मद्देनजर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नाइजीरियाई अधिकारी पठार राज्य के ग्रामीण समुदायों पर लगातार घातक हमलों को रोकने में विफल रही है।

नाइजीरिया में जारी हिंसा के बीच उत्तर-मध्य राज्य में हथियारबंद लोगों के हमले में अब तक 160 लोग मारे गए जबकि 300 से अधिक घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने मध्य नाइजीरिया में अनगिनत घरों को आग भी लगा दी।

स्थानीय सरकार के प्रमुख कसाह ने एएफपी को बताया कि कम से कम 113 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. कसाह ने कहा, सैन्य गिरोहों ने कम से कम 20 हमले किए और घरों को आग लगा दी। उन्होंने कहा कि हमें 300 से अधिक घायल लोग मिले, जिन्हें कई अस्पतालों में रेफर किया गया है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने हमलों के मद्देनजर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नाइजीरियाई अधिकारी पठार राज्य के ग्रामीण समुदायों पर लगातार घातक हमलों को रोकने में विफल रही है।