AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

20 दिसंबर 2023

7:01:16 am
1421796

अफ़ग़ानिस्तान में बुरे हालात, 120 लाख से ज़्यादा लोग भोजन से महरूम

विश्व खाद्य संगठन (FOA) ने अफगानिस्तान की मदद करने से हाथ खड़े कर दिए संगठन का कहना है वो केवल 30 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम कर सकता है, संकट से जूझ रहे लोगों की संख्या इससे भी चार गुनी ज्यादा है।

दशकों तक अमेरिका के क़ब्ज़े में रहे अफ़ग़ानिस्तान के हालात तालिबान के सत्ता में आने के बाद और बदतर हो गए हैं। लोग दाने दाने के लिए मोहताज हैं, देश में भयावह खाद्य संकट है। महिलाओं और बच्चों के लिए हालात बद से बदतर हो गए हैं। महिलाओं पर पहले से ही नौकरी या व्यवसाय करने पर रोक लगी हुई है। ऐसे में उन महिलाओं को खास तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिनके शौहर नहीं हैं, उन्हें अपने बच्चों को पालने के लिए अपने रिश्तेदारों या फिर लोगों की सहानुभूति के सहारे जीना पड़ रहा है।

विश्व खाद्य संगठन (FOA) ने भी अफगानिस्तान में लोगों की मदद करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। विश्व खाद्य संगठन का कहना है कि वो केवल 30 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम कर सकता है। उसका कहना है कि भोजन के संकट से जूझ रहे लोगों की संख्या इससे भी चार गुनी ज्यादा है।

 यूनिसेफ के आंकड़े बताते हैं कि अफगानिस्तान में 30 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार हैं, इससे समझ में आता है कि अफगानिस्तान में बच्चे बुरे दौर से गुजर रहे हैं और कुपोषण का शिकार हैं।

2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के क़ब्ज़े से पहले अफगानिस्तान को वैश्विक संगठन भुखमरी और खराब स्वास्थ्य स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मदद मुहैया करा रहे थे, लेकिन जैसे ही तालिबान का शासन आया तो तमाम देशों ने अफगानिस्तान को मदद करना बंद कर दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 से पहले अफगानिस्तान के कुल खर्चों का तीन चौथाई हिस्सा विदेशी फंडिंग से आता था, लेकिन तालिबान शासन के बाद लाखों लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है।