AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

20 दिसंबर 2023

5:15:58 am
1421774

यमन सेना पर हवाई हमला करेगा अमेरिका, ब्लूमबर्ग ने किया दावा

पेंटागन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को ज़ायोनी जहाजों के खिलाफ यमनी सेना के हमलों के जवाब में कड़ी प्रतिक्रिया के लिए विकल्प पेश करने की तैयारी कर रहा है।

फिलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल के हमलों के जवाब में यमन की जवाबी कार्रवाई को रोकने के लिए अमेरिका अपने साथियों के साथ यमन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का मन बना रहा है।

एक अमेरिकी चैनल ने खबर देते हुए कहा है कि वाशिंगटन और उसके सहयोगी ज़ायोनी जहाजों के खिलाफ यमन की कार्रवाई को रोकने के लिए यमनी सेना के खिलाफ संभावित हवाई हमलों पर विचार कर रहे हैं।

जानकार सूत्रों का हवाला देते हुए, ब्लूमबर्ग ने बताया कि पेंटागन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को ज़ायोनी जहाजों के खिलाफ यमनी सेना के हमलों के जवाब में कड़ी प्रतिक्रिया के लिए विकल्प पेश करने की तैयारी कर रहा है।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ज़ायोनी शासन से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने की यमनी सशस्त्र बलों की क्षमता को "पंगु" करने की योजना बना रहा है। "पोल्टिको" ने भी खबर देते हुए कहा कि पेंटागन यमनी सेना द्वारा दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को रोकने और मार गिराने की बढ़ती और अत्यधिक लागत से चिंतित है।