AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

19 दिसंबर 2023

4:13:40 am
1421405

यमन की धमकी के बाद लाल सागर में 46 जहाजों ने मार्ग बदला

इस्राईल जाने वाले 46 जहाज़ों को अपना रास्ता दक्षिण अफ्रीका की ओर बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा, और 78 अन्य जहाज़ आवश्यक आदेश आने का इंतज़ार कर रहे हैं।

 

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल की वहशियाना बमबारी के खिलाफ अवैध राष्ट्र के खिलाफ अभियान शुरू करने वाले यमन ने लाल सागर को इस्राईल के लिए बंद कर दिया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यमन के गंभीर अभियान और चेतावनी के बाद दुनिया भर की अलग अलग कंपनियों ने अपने अपने जहाज़ों का मार्ग बदल दिया है। इस्राईल जाने वाले 46 जहाज़ों को अपना रास्ता दक्षिण अफ्रीका की ओर बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा, और 78 अन्य जहाज़ आवश्यक आदेश आने का इंतज़ार कर रहे हैं।

रॉयटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार बेल्जियम की शिपिंग कंपनी यूरोनेव के तेल टैंकरों ने घोषणा की है कि वे लाल सागर में कई जहाजों पर यमनी हमलों के बाद अगली सूचना तक इस क्षेत्र से गुजरने से बचेंगे।

अंसारुल्लाह यमन के राजनैतिक दफ्तर के सीनियर मेंबर अल बुख़ैती ने कहा कि हम केवल उन जहाजों को निशाना बनाते हैं जो या तो इस्राईली हैं या ज़ायोनी शासन की ओर जा रहे हैं।