AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

16 दिसंबर 2023

4:48:45 am
1420527

यमन ने इस्राईल जा रहे दो जहाज़ों को फिर निशाना बनाया, कई कंपनियों ने लाल सागर का रास्ता छोड़ा

Maersk द्वारा यह निर्णय कंटेनर जहाज Maersk जिब्राल्टर पर इस सप्ताह बाबुल-मंदाब जलडमरूमध्य से गुजरते समय यमनी सेना द्वारा हमला किए जाने के बाद लिया गया है।

यमनी सशस्त्र बल के प्रवक्ता ने इस्राईल जा रहे दो कंटेनर जहाजो को निशाना बनाने की खबर देते हुए कहा कि यमन सेना के आदेशों की अनदेखी कर रहे इन जहाज़ों को दो मिसाइलों द्वारा निशाना बनाया गया है।

यह ऑपरेशन MSC Alanya और MSC PALATIUM के खिलाफ चलाया गया। उन्होंने कहा कि दोनो जहाजों के कर्मियों द्वारा यमनी नौसेना के अनुरोध और उसकी चेतावनी पर ध्यान नहीं देने के बाद यह ऑपरेशन किया गया।

वहीँ मेर्स्क इंटरनेशनल शिपिंग ने लाल सागर मार्ग से अपना समुद्री परिवहन बंद कर दिया है। Maersk द्वारा यह निर्णय कंटेनर जहाज Maersk जिब्राल्टर पर इस सप्ताह बाबुल-मंदाब जलडमरूमध्य से गुजरते समय यमनी सेना द्वारा हमला किए जाने के बाद लिया गया है।

लाल सागर के माध्यम से मेर्स्क द्वारा परिवहन निलंबित करने से 70 प्रतिशत से अधिक कंटेनर जहाजों का मार्ग प्रभावित होगा, और यह स्पष्ट नहीं है कि लाल सागर में मुख्य शिपिंग मार्ग सामान्य परिचालन पर कब लौटेगा।