AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

14 दिसंबर 2023

9:12:56 am
1420143

भारत समेत कई मध्य एशियाई देशों के लिए ईरान ने वीज़ा माफ़ किया

एशियाई देशों में सऊदी अरब, बहरैन, कतर, कुवैत, लेबनान, ट्यूनीशिया, मलेशिया और सिंगापुर मुख्य हैं। ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए भी वीजा की अनिवार्यता रद्द कर दी है।

ईरान ने भारत, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और उज़्बेकिस्तान सहित क्षेत्र के कई देशों के प्रवेश वीजा को एकतरफा रूप से माफ़ कर दिया है।

सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प और पर्यटन मंत्री इज्जतुल्ला ज़रगामी ने कहा कि मंत्रालय ने सरकार के समाने 32 देशों के लिए वीजा माफ करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका सरकार ने स्वागत किया।

इस प्रस्ताव के आधार पर, ईरान ने ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और 29 अन्य देशों के नागरिकों के लिए एकतरफा वीजा रद्द कर दिया।

इस कदम के तहत ईरान ने 17 एशियाई देशों, 6 अफ्रीकी, 5 यूरोपीय और 5 अन्य लैटिन अमेरिकी देशों के लिए वीजा को एकतरफा रूप से रद्द कर दिया। एशियाई देशों में सऊदी अरब, बहरैन, कतर, कुवैत, लेबनान, ट्यूनीशिया, मलेशिया और सिंगापुर मुख्य हैं। ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए भी वीजा की अनिवार्यता रद्द कर दी है।