AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

14 दिसंबर 2023

5:41:02 am
1420068

बाइडन के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, कांग्रेस ने प्रस्ताव को दी मंज़ूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सिर्फ राजनीतिक स्टंट करार दिया है। उन्होंने यूक्रेन और इस्राईल के लिए धन को रोकने के लिए रिपब्लिकन की निंदा करते हुए उन पर सीमा सुरक्षा को मजबूत करने का समर्थन नहीं करने का आरोप लगाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दे दी है। अमेरिकी संसद में इस प्रस्ताव पर महाभियोग के पक्ष में 221 वोट पड़े, जबकि इसके खिलाफ 212 वोट मिले।

 इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति जो बाइडन पर उनके बेटे हंटर बाइडेन के विवादास्पद अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के आधार पर औपचारिक महाभियोग जांच शुरू किए जाने की पेशकश की गई है। डेमोक्रेट्स पार्टी की ओर से इस कदम को निराधार बताया गया है।