AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

13 दिसंबर 2023

4:42:52 am
1419724

तुर्की ने उत्तरी इराक में फिर किये बर्बर हमले, कई लोगों की मौत

फिलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल के हमलों के बीच अवैध ज़ायोनी राष्ट्र को ईंधन की आपूर्ति जारी रखने वाले तुर्की ने एक बार फिर पडोसी मुस्लिम देश इराक की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए बर्बर हमले किये।

फिलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल के हमलों के बीच अवैध ज़ायोनी राष्ट्र को ईंधन की आपूर्ति जारी रखने वाले तुर्की ने एक बार फिर पडोसी मुस्लिम देश इराक की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए बर्बर हमले किये।

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमने उत्तरी इराक में कुछ स्थानों पर बमबारी की है। इस संबंध में, तुर्की रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि उपरोक्त हवाई हमले के दौरान पीकेके के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है। समाचार सूत्रों ने बताया कि इस घटना में पीकेके के 5 सदस्य मारे गये हैं।

हाल के वर्षों में, तुर्की ने पीकेके आतंकवादियों से लड़ने के बहाने, एक स्वतंत्र देश की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन नहीं करने के संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करते हुए, बगदाद से अनुमति प्राप्त किए बिना बार-बार इराकी क्षेत्र पर आक्रमण किया है। इस कार्रवाई का इराक़ ने बार बार विरोध भी किया है।