राजनैतिक और आर्थिक संकट का सामना कर रहा पाकिस्तान समय समय पर आतंकी संगठनों के निशाना बनता रहा है। ताज़ा मामला डेरा इस्माइल खान का है। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले में आतंकियों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार को उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के इस्माइल खान जिले में मौजूद एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया जिसमें चार सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ग्रुप के तहरीक-ए-जिहाद ने ली है। जिस पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया है वह अफगानिस्तान की सीमा से सटा है। पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में 28 लोग घायल भी हुए हैं।
source : ابنا
मंगलवार
12 दिसंबर 2023
8:22:56 am
1419520
जिस पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया है वह अफगानिस्तान की सीमा से सटा है। पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में 28 लोग घायल भी हुए हैं।