AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

11 दिसंबर 2023

7:42:29 am
1419131

नाइजर को सैन्य कार्रवाई की धमकी देने वाले इकोवास ने दी सैन्य शासन को मान्यता

हालाँकि, इस संगठन ने नाइजर में लोकतांत्रिक शासन की स्थापना और परिवर्तन कार्यक्रम के कार्यान्वयन की शर्त पर प्रतिबंधों को हटाने और नाइजर के सैन्य शासकों के साथ बातचीत करने के लिए अपने तीन नेताओं की एक समिति नियुक्त की है।

पिछली गर्मियों में नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद सैन्य परिषद को सैन्य हस्तक्षेप की धमकी देने वाले पश्चिमी अफ़्रीकी राज्यों के आर्थिक संगठन (ECOWAS), ने अंततः नाइजर पर शासन कर रही सैन्य परिषद को मान्यता दे दी।

पश्चिम अफ्रीकी देशों के आर्थिक संगठन के प्रमुखों ने आखिरकार नाइजर के सैन्य शासन को मान्यता दे दी, हालाँकि पिछली गर्मियों में उन्होंने अपदस्थ राष्ट्रपति को सत्ता में वापस करने से इनकार करने पर इस देश में सैन्य हस्तक्षेप की धमकी दी थी।

हालाँकि, इस संगठन ने नाइजर में लोकतांत्रिक शासन की स्थापना और परिवर्तन कार्यक्रम के कार्यान्वयन की शर्त पर प्रतिबंधों को हटाने और नाइजर के सैन्य शासकों के साथ बातचीत करने के लिए अपने तीन नेताओं की एक समिति नियुक्त की है।

इस संगठन ने कहा है कि लोकतंत्र की बहाली के तीन वर्षीय कार्यक्रम के विपरीत अल्पावधि में लोकतंत्र बहाली की शर्त पर हमारी कमेटी नाइजर के सैन्य शासकों से मुलाक़ात करेगा।