AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

8 दिसंबर 2023

5:08:56 am
1418287

अमेरिका के लिए दूसरा वियतनाम साबित होगा यूक्रेन

यूक्रेन अधिक से अधिक संसाधनों और लोगों को अवशोषित करने वाला 'ब्लैक होल' बन जाएगा। अमेरिका अपने लिए 'दूसरा वियतनाम' बनाने का जोखिम उठा रहा है।


यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग की आग को हर क़ीमत पर भड़काने पर तुले अमेरिका को चेतावनी देते हुए रूसी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका ऐतिहासिक गलती कर रहा है। यूक्रेन अमेरिका के लिए दूसरा वियतनाम साबित होगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन के लिए आपका समर्थन खतरनाक है और यह पश्चिमी समर्थन यूक्रेन को दूसरे वियतनाम में बदल देगा जो आने वाले वर्षों में वाशिंगटन को परेशान करेगा।

बता दें कि पिछले साल की शुरुआत में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था। अमेरिका और पश्चिमी जगत ने इस युद्ध में खुल कर यूक्रेन को हर तरह से मदद की। पश्चिम ने यूक्रेन को अब तक 246 अरब डॉलर से अधिक की सहायता और हथियार प्रदान किए हैं। हालांकि, इसके बावजूद यूक्रेन को ही नुकसान पहुंचा है।

रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के प्रमुख सर्गेई नारीशकिन ने अमेरिकी मदद को लेकर कहा कि यूक्रेन अधिक से अधिक संसाधनों और लोगों को अवशोषित करने वाला 'ब्लैक होल' बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार, अमेरिका अपने लिए 'दूसरा वियतनाम' बनाने का जोखिम उठा रहा है।

इससे पहले जो बाइडन ने बुधवार को रिपब्लिकन से यूक्रेन के लिए नए सिरे से सैन्य सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया है।