AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

7 दिसंबर 2023

5:12:51 am
1418052

अमेरिका में फिर गोलीबारी, नेवादा यूनिवर्सिटी में तीन की मौत

पुलिस ने मृतकों की पहचान नहीं की है। साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि संदिग्ध ने खुद आत्महत्या की है या फिर पुलिस ने उसे गोली मारी।

अमेरिका में फैला गन कल्चर इस देश के लिए नासूर बन गया है। आए दिन गोलीबारी की घटना में सैंकड़ों लोग काल के गाल में समा रहे हैं। इस बार अमेरिका के लास वेगास में गोलीबारी की घटना सामने आई है। नेवादा विश्वविद्यालय परिसर में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। लास वेगास पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावार की भी मौत हो गई है। वहीं व्हाइट हाउस ने कहा कि वह लास वेगास में हुई गोलीबारी की घटना पर नजर रख रहा है।लास वेगास पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावार की भी मौत हो गई है। पुलिस विभाग के बयान में कहा गया है कि तीन लोग मारे गए हैं। जबकि गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर है। हालांकि, पुलिस ने मृतकों की पहचान नहीं की है। साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि संदिग्ध ने खुद आत्महत्या की है या फिर पुलिस ने उसे गोली मारी।