AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

6 दिसंबर 2023

3:59:31 am
1417694

बोहरा समुदाय के प्रमुख डॉ. सय्यदना मुफ़ज़्ज़ल सैफुद्दीन को मिला पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान

बोहरा समुदाय के अनुयायी पाकिस्तान समेत दुनियाभर के चालीस से अधिक देशों में हैं। उनका मुख्यालय मुंबई है।

दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख डॉ. सय्यदना मुफ़ज़्ज़ल सैफुद्दीन को मंगलवार को 'निशान-ए-पाकिस्तान' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में सैफुद्दीन को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा।

बोहरा समुदाय के अनुयायी पाकिस्तान समेत दुनियाभर के चालीस से अधिक देशों में हैं। उनका मुख्यालय मुंबई है। 'निशान-ए-पाकिस्तान' सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो पाकिस्तान के राष्ट्रीय हित में सर्वोच्च सेवाओं के लिए दिया जाता है। पुरस्कार प्रदान करने से पहले पढ़े गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि बोहरा समुदाय के प्रमुख पाकिस्तान का विशेष सम्मान करते हैं और शांति, सद्भाव और सद्भावना के पैरोकार हैं।

शिक्षा क्षेत्र में उनकी सेवाओं को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने कराची विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लॉ के निर्माण में योगदान दिया था और एक विश्वविद्यालय परियोजना शुरू की थी। बोहरा समुदाय के प्रमुख के नाम पर कई स्वास्थ्य देखभाल संस्थान चल रहे हैं जो लोगों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं।