AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

5 दिसंबर 2023

5:52:57 am
1417518

नाइजीरिया, सेना ने अपने ही लोगों पर किया ड्रोन अटैक, 80 से ज़्यादा की मौत

गांव के इदरीस दहिरू नाम के व्यक्ति ने बताया कि नाइजीरियाई हवाई हमले में मारे गए 85 लोगों को दफनाया है और 60 से अधिक घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक गांव में गलती से सेना के ड्रोन हमले में त्योहार मना रहे दर्जनों मुस्लिम नागरिक मारे गए। नाइजीरिया के स्थानीय अधिकारियों समेत सेना से जुड़े लोगों ने जानकारी दी कि 3 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के एक गांव में गलती से ड्रोन से हमला कर दिया गया।

नाइजीरिया सेना ने कादूना राज्य के तुदुन बीरी गांव में बीते रविवार की रात हुए हमले में मरने वालों की संख्या नहीं बताई, लेकिन स्थानीय निवासियों ने कहा कि दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए। इस पर स्थानीय अधिकारियों ने भी मौतों की पुष्टि की।

कादूना राज्य के गवर्नर उबा सानी ने जांच के आदेश देते हुए कहा आतंकवादियों और मिलिशिया तथा डाकुओं को निशाना बनाकर किए गए एक सैन्य ड्रोन हमले में गलती से मुस्लिम श्रद्धालु मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

 गांव के इदरीस दहिरू नाम के व्यक्ति ने बताया कि नाइजीरियाई हवाई हमले में मारे गए 85 लोगों को दफनाया है और 60 से अधिक घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि जब पहला बम गिराया गया तो मैं घर के अंदर था। हम प्रभावित लोगों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे तभी दूसरा बम गिराया गया। इदरीस दहिरू के परिवार के लगभग 12 लोगों की हमले में मौत हो गई। राज्य सुरक्षा आयुक्त सैमुअल अरुवान ने सेना के अधिकारियों और समुदाय के नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा कि दर्जनों घायलों को राज्य की राजधानी के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है।