AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

21 नवंबर 2023

9:50:02 am
1413714

फ़िलिस्तीन के समर्थन में यूरोप में प्रदर्शन, लंदन में यहूदी सड़कों पर, कोपेनहेगन में जनसैलाब

लंदन में हुआ बड़ा विरोध प्रदर्शन इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि इस बार भी इस्राईल के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन यहूदियों ने ही किया था।


फिलिस्तीन में इस्राईल द्वारा जारी नरसंहार के खिलाफ दुनिया भर में इस्राईल के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यूरोप में इस्राईल के खिलाफ ऐतिहासिक विरोध और जनमत का माहौल है। ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन, पेरिस, टोक्यो और अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन लंदन में हुआ बड़ा विरोध प्रदर्शन इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि इस बार भी इस्राईल के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन यहूदियों ने ही किया था।

लंदन में रहने वाले यहूदियों ने इस्राईल द्वारा फिलिस्तीनियों के नरसंहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया के अनुसार, लंदन में रहने वाले यहूदियों ने फिलिस्तीनियों के खिलाफ जारी अत्याचार को बंद करने, ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम और हिंसा रोकने की मांग की। दूसरी ओर, फ़िलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए मेलबर्न में बड़ा प्रदर्शन किया गया, जिसमें 100,000 लोगों ने भाग लिया। स्वीडन में लाखों लोगों ने संसद के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि पेरिस में फ्रांसीसी अभिनेताओं ने भी रैली में भाग लिया, जबकि टोक्यो में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।