AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

15 नवंबर 2023

9:07:04 am
1411753

अंसारुल्लाह यमन की धमकी, लाल सागर में ज़ायोनी जहाज़ों को बनाएंगे निशाना

हमारे हमलों के डर से दुश्मन लाल सागर में अपने जहाजों पर अपना झंडा लगाने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। अरब देशों में दूतावास खोलकर ज़ायोनी सरकार अपना झंडा लहरा रही है लेकिन लाल सागर में तस्करों की तरह अपने देश का झंडा लगाए बिना अपने जहाज़ लाने ले जाने को मजबूर है।


अंसारुल्लाह यमन के नेता अब्दुल मलिक बदरुद्दीन अल-हौसी ने कहा कि मुस्लिम उम्मत की गरिमा, इज़्ज़त और सम्मान जिहाद में है। मुस्लिम उम्मत को शक्तिशाली होने की जरूरत है ताकि वह अपनी रक्षा कर सके।

उन्होंने कहा कि जिहाद से दूरी के कारण मुस्लिम उम्मत ने अपनी आज़ादी खो दी है। यही दुश्मन के हमलों का मुख्य कारण है। पूरा मुस्लिम जगत खौफ और भय से भरा हुआ है। 70 साल से ज़ुल्म का सामना कर रही फ़िलिस्तीनी जनता के प्रति मुसलमानों का रवैया बहुत कमज़ोर है।

अल-हौसी ने कहा कि ज़ायोनी सरकार ग़ज़्ज़ा में नरसंहार कर रही है। वह स्कूलों और चिकित्सा केंद्रों के साथ-साथ शरणार्थी शिविरों को भी निशाना बना रहे हैं। उन्होंने इस्लामिक और अरब देशों के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि हाल ही में अरब और मुस्लिम देशों की बैठक में फिलिस्तीन को लेकर कोई ठोस स्थिति नहीं बनी, जो बेहद अफसोसजनक है।

उन्होंने कहा की हम फिलिस्तीन का समर्थन जारी रखेंगे। हमारे हमलों के डर से दुश्मन लाल सागर में अपने जहाजों पर अपना झंडा लगाने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। अरब देशों में दूतावास खोलकर ज़ायोनी सरकार अपना झंडा लहरा रही है लेकिन लाल सागर में तस्करों की तरह अपने देश का झंडा लगाए बिना अपने जहाज़ लाने ले जाने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि इन शा अल्लाह हम लाल सागर में ज़ायोनी जहाजों को निशाना बनाएंगे। पूरी दुनिया को यह पता होना चाहिए कि हम दुश्मन को हर स्तर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं।