AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

13 नवंबर 2023

7:40:14 am
1411033

अमेरिका की सलाह, हिज़्बुल्लाह के साथ किसी भी टकराव से बचे इस्राईल

अमेरिकी युद्ध मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने ज़ायोनी सरकार से उन कार्यों से बचने के लिए कहा है जो मक़बूज़ा फिलिस्तीन और हिज़बुल्लाह के बीच पूर्ण युद्ध शुरू कर दें।


संयुक्त राज्य अमेरिका जहाँ एक तरफ ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर फिलिस्तीनियों के खिलाफ लड़ रहा है। वहीँ इस जंग का दायरा सीमित रखने की दुहाई भी दे रहा है।

इस्राईल के खिलाफ हिज़्बुल्लाह लेबनान के व्यवस्थित और सुनियोजित हमलों के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्राईल से ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए कहा है जो उस मोर्चे पर युद्ध भड़का सकती है।

एक्सियोस ने खुलासा किया कि अमेरिकी युद्ध मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने लेबनान के साथ सीमा पर तनाव बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने ज़ायोनी समकक्ष से फोन पर बात की।

अमेरिकी युद्ध मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने ज़ायोनी सरकार से उन कार्यों से बचने के लिए कहा है जो मक़बूज़ा फिलिस्तीन और हिज़बुल्लाह के बीच पूर्ण युद्ध शुरू कर दें।

इस बातचीत में लॉयड ऑस्टिन का ज़ायोनी सरकार के युद्ध मंत्री योव गैलेंट को दिया गया संदेश लेबनान और इस्राईल के बीच संभावित युद्ध को लेकर व्हाइट हाउस की बढ़ती चिंता को दर्शाता है।