AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

11 नवंबर 2023

7:22:28 am
1410374

ग़ज़्ज़ा में जारी अत्याचार और नरसंहार पर कोई इंसान चुप नहीं रह सकता

ज़ायोनी सरकार के पक्ष में संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा वीटो शक्ति के उपयोग के बाद, इस्राईल ग़ज़्ज़ा में नरसंहार और युद्ध रोकने के लिए तैयार नहीं है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका की देखरेख और भरपूर समर्थन से फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार जारी है जिसका दाग कभी भी उसके दामन से नहीं मिटेगा। ग़ज़्ज़ा में निर्दोष लोगों पर अत्याचार के बाद से ही दुनिया सुरक्षा परिषद की कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

सोशल मीडिया पर अपने संदेश में ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में ज़ायोनी सरकार के पक्ष में संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा वीटो शक्ति के उपयोग के बाद, इस्राईल ग़ज़्ज़ा में नरसंहार और युद्ध रोकने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि ग़ज़्ज़ा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक परीक्षा है जिसमें मानव विवेक का परीक्षण किया जा रहा है। कोई भी विवेकशील व्यक्ति ग़ज़्ज़ा में दो मिलियन लोगों की घेराबंदी और निर्दोषों के नरसंहार को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। कोई इंसान ज़ायोनी सरकार द्वारा स्कूलों और अस्पतालों पर बमबारी और सार्वजनिक स्थानों पर हमलों के बारे में चुप नहीं रह सकता है।