AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
रविवार

5 नवंबर 2023

5:05:34 pm
1408784

जकार्ता में पंद्रह लाख से अधिक प्रदर्शनकारियों ने की इस्राईली क्रूरता की कड़ी निंदा।

ग़ज़ा पट्टी में ज़ायोनी शासन के भयानक अपराधों की दुनिया भर में निंदा की जा रही है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पंद्रह लाख से अधिक प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर निकल इस्राईली अपराधों की कड़ी निंदा की।

अमरीका की राजधानी वाशिंग्टन में भी इतिहास के सबसे बड़े प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने ज़ायोनी शासन की दरिंदगी पर तत्काल विराम लगाए जाने की मांग की।

इंडोनेशिया की राजधानी में प्रदर्शनकारी अपने हाथों में फ़िलिस्तीन के समर्थन में लिखे हुए नारों वाले प्लेकार्ड उठाए हुए थे।

प्रदर्शनों में मंत्रियों, राजनैतिक दलों के नेताओं, सांसदों और इस्लामी संगठनों के नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इंडोनेशिया में ग़ज़ा के मज़लूम अवाम के समर्थन में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं जिनमें इस्राईल के युद्ध अपराधों की निंदा की जा रही है।

शनिवार को इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री ब्राबोव सोबियांतो ने कहा कि उनकी सरकार ग़ज़ा के लिए मेडिकल सहायता भेजने के लिए तैयार है और हम ग़ज़ा पट्टी के पड़ोसी देशों से संपर्क कर रहे हैं कि ग़ज़ा के लिए मेडिकल सहायता भेजी जाए।

अमरीका की राजधानी वाशिंग्टन में इतिहास के सबसे बड़े प्रदर्शन हुए जिसमें प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ग़ज़ा पर इस्राईल के हमले तत्काल बंद किए जाएं। प्रदर्शनकारियों ने जो बाइडन सरकार की नीतियों की भी कड़ी आलोचना की जो इस्राईल का समर्थन कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जो बाइडन ग़ज़ा में जारी नस्ली सफ़ाए और नरसंहार में शामिल हैं। मीडिया ने बताया वाशिंग्टन में लोगों ने इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कई घंटे का समय गुज़ारा।