AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

20 अक्तूबर 2023

6:49:45 am
1402963

फिलिस्तीन जंग, चीन के साथ मिलकर रूस दे सकता है दख्ल, अमेरिका को घेरने की तैयारी

रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगदानोव ने दोहा में मध्य पूर्व के लिए चीन के विशेष दूत झाई जून के साथ बातचीत की है।


फिलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल के बर्बर हमलों के बीच रूस और चीन मिलकर अमेरिका को घेरने की तैयारी में लग गए हैं।

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमलों के बीच रूस अपनी नीति को लेकर करीबी सहयोगियों से तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा है। रूस ने कहा कि वह मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में चीन के साथ अपनी नीति का समन्वय कर रहा है। रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगदानोव ने दोहा में मध्य पूर्व के लिए चीन के विशेष दूत झाई जून के साथ बातचीत की है।

इससे पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 17 अक्टूबर को चीन का दौरा किया था। रूस ने कहा कि ग़ज़्ज़ पट्टी पर इस्राईल के हमले और इस संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, 'मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में इस युद्ध और अन्य संकटों के राजनीतिक समाधान पर मॉस्को और बीजिंग के बीच गहन चर्चा हुई है।