AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

13 अक्तूबर 2023

7:23:05 am
1400577

क़ुरआन का अपमान करने वाले अपराधी को पहली बार सज़ा

कुरान के बार बार अपमान की घटना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश फैला और इस्लामिक जगत में स्वीडन के खिलाफ नाराजगी पैदा हुई है।

स्वीडन में साल 2020 में कुरान जलाने के अपराधी को एक स्थानीय अदालत ने नफरत फैलाने के आरोप में सजा सुनाई है।

फ्रांसीसी समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, यह पहली बार है जब स्वीडिश न्याय प्रणाली ने पवित्र पुस्तक के अपमान के लिए मुकदमा चलाया। यह फैसला इस वर्ष की शुरुआत में क़ुरआने मजीद को जलाने की घटनाओं की लहर के बाद आया है।

 कुरान के बार बार अपमान की घटना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश फैला और इस्लामिक जगत में स्वीडन के खिलाफ नाराजगी पैदा हुई है।

स्वीडन की सरकार ने इन कृत्यों की निंदा तो की, लेकिन देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के कानून बनाए रखने के नाम पर, इस निंदनीय कृत्य को जारी रहने दिया।

मध्य स्वीडन में, एक अदालत ने 27 वर्षीय इस अपराधी को एक समूह के खिलाफ नफरत फ़ैलाने का दोषी ठहराया।