AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

12 अक्तूबर 2023

10:31:37 am
1400289

इब्राहीम रईसी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने की फिलिस्तीन पर चर्चा

इब्राहीम रईसी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच पहली फोन कॉल में फिलिस्तीन और उसके खिलाफ अवैध राष्ट्र इस्राईल के युद्ध अपराधों को

ईरान के राष्ट्रपति सय्यद इब्राहीम रईसी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फिलिस्तीन की खतरनाक स्थिति के बारे में कम से कम 45 मिनट तक फोन पर बात की।

लगभग 45 मिनट तक चली इस बातचीत में राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने इस्लामी दुनिया की एकता पर जोर दिया और ज़ायोनी शासन के अपराधों की निंदा की और दमनकारी ज़ायोनी राज्य को अमेरिकी हरी झंडी को इसके लिए विनाशकारी बताया।

राष्ट्रपति कार्यालय के राजनीतिक सलाहकार मुहम्मद जमशीदी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा कि इब्राहीम रईसी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच पहली फोन कॉल में फिलिस्तीन और उसके खिलाफ अवैध राष्ट्र इस्राईल के युद्ध अपराधों को रोकने की आवश्यकता और इलाक़े के माहौल पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

45 मिनट की इस बातचीत में उन्होंने इस्लामी जगत की एकता पर जोर देते हुए ज़ायोनी शासन के अपराधों और संयुक्त राज्य अमेरिका की हरी झंडी को ज़ायोनी शासन और उसके समर्थकों के लिए विनाशकारी असुरक्षा का कारण बताया।