AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
रविवार

8 अक्तूबर 2023

9:35:24 am
1398961

युगांडा में पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन के जश्न मे मुसलमानों ने हर्षोल्लास से लिया हिस्सा

आयतुल्लाह रमज़ानी की उपस्थिति में, महिलाओं की धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अल-ज़हरा संस्थान की आधिकारिक तौर पर बुनियाद रखी गई।

 

अहले-बैत वर्ल्ड असेंबली के महासचिव आयतुल्लाह रज़ा रमज़ानी, पैगंबरे इस्लाम स.अ. के जन्म के जश्न के लिए हुए एक विशेष कार्यक्रम में अतिथि बनकर युगांडा की पहुंचे जहां क्षेत्र के गवर्नर द्वारा आधिकारिक तौर पर उनका स्वागत किया गया। 

युगांडा से अहले-बैत अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार, हज़रत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मदिन का जश्न युगांडा के मयोगे क्षेत्र में मुसलमानों की उत्साही उपस्थिति के साथ आयोजित किया गया था।

स्थानीय रस्मों रिवाज के साथ हुए इस समारोह में लोगों ने स्थानीय कल्चर और तौर तरीकों के साथ पैगंबरे इस्लाम के जन्म के अवसर पर जश्न मनाया।

अहले-बैत वर्ल्ड असेंबली के महासचिव आयतुल्लाह रज़ा रमज़ानी इस समारोह के विशेष अतिथि थे जिनका क्षेत्र के राज्यपाल अम्मार अब्दुल कादिर ने आधिकारिक तौर पर स्वागत किया और इस सभा में उपस्थित हुए।

आयतुल्लाह रमज़ानी ने युगांडा के लोगों से बात करते हुए, धार्मिक ज्ञान फैलाने के लिए युगांडा में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नैतिकता और जीवन का तरीका हमारे मज़हब की रोशनी है।

आयतुल्लाह रमज़ानी की उपस्थिति में, महिलाओं की धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अल-ज़हरा संस्थान की आधिकारिक तौर पर बुनियाद रखी गई।

अहले-बैत विश्व सभा के महासचिव वहाबी आतंकियों द्वारा शहीद हुए शहीद अब्दुल कादिर की कब्र पर भी उपस्थित हुए और मृतक के लिए प्रार्थना की।