AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

7 अक्तूबर 2023

4:57:35 am
1398482

फ्रांस का नाइजीरिया से सेना वापस बुलाने का ऐलान

सैन्य परिषद ने पेरिस के इस ऐलान का स्वागत करते हुए इसे अपने देश की स्वायत्तता के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रशिया टुडे ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि फ्रांस ने निकट भविष्य में अफ्रीकी देश नाइजीरिया से अपनी सेना वापस बुलाने का ऐलान किया है ।

सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया से अपने राजदूत को वापस बुलाने के बाद फ्रांस सेना के उच्च अधिकारी ने कहा है कि नाइजीरिया सरकार के साथ हुए समझौते के मुताबिक फ्रांस की सेना शांतिपूर्ण और सुनियोजित तरीके से नाइजीरिया से वापस आएगी।

 बताते चलेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन ने 24 सितंबर को नाइजीरिया में अपनी पराजय स्वीकार करते हुए इस अफ्रीकी देश से अपनी सेना वापस बुलाने का ऐलान किया था।

 इस वक्त नाइजीरिया में फ्रांस के कम से कम 1500 सैनिक मौजूद हैं । इस साल के अंत तक फ्रांस अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लेगा। नाइजीरिया की सैन्य परिषद ने पेरिस के इस ऐलान का स्वागत करते हुए इसे अपने देश की स्वायत्तता के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।