AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

5 अक्तूबर 2023

11:23:05 am
1398104

नूर-3 के बाद ईरान 8 सैटेलाइट लांच करने को तैयार

पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने अपने नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम में काफी प्रगति की है।

ईरानी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के प्रमुख हुसैन सालारिया ने कहा है कि इस साल की शुरुआत से देश की 10-वर्षीय अंतरिक्ष योजना के अनुसार कुछ गंभीर कदम उठाए गए हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कई सूक्ष्म उपग्रहों और लघु उपग्रहों का निर्माण शुरू कर दिया है। रक्षा एवं अंतरिक्ष अनुसंधान मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक उद्योग संगठन के सहयोग से PARS-2 और PARS-3 उपग्रहों का निर्माण शुरू किया गया है। PARS 2 का निर्माण शुरू हो गया है जबकि PARS 3 डिज़ाइन के चरण में है।

उन्होंने कहा कि नाहिद 2 उपग्रह के प्रारंभिक डिजाइन का अनावरण किया गया है, जबकि अंतिम लॉन्च के लिए इसका मॉडल साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में तैयार कर लिया जाएगा। 

इसके अलावा हमारे एजेंडे में नाहिद 3 का डिजाइन और निर्माण भी है, जो कम ऊंचाई पर संचार सेवाएं प्रदान करता है। 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने अपने नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम में काफी प्रगति की है। आज ईरान उपग्रह और अंतरिक्ष अन्वेषण के मामले में दुनिया के शीर्ष दस देशों में से एक है। 

याद रहे कि इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने 27 सितंबर को देश में निर्मित नूर 3 उपग्रह को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च किया था।