AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

4 अक्तूबर 2023

7:50:33 am
1397727

हिंदुस्तान की अज़ीम इल्मी और समाजी हस्ती राजा महमूदाबाद का देहांत

मोहम्मद अमीर खान 1985 से1989 में तक महमूदाबाद विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक थे। उनके निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रज़वी समेत अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।


राजा महमूदाबाद मोहम्मद अमीर मोहम्मद खान का लंबी बीमारी के कारण कल रात निधन हो गया। राजा महमूदाबाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भली भांति जाना पहचाना जाता है और उनके प्रशंसकों की एक बड़ी तादाद है। उनके इंतेक़ाल की खबर के बाद से उनके चाहने वालों के बीच शोक का माहौल है।

 राजा महमूदाबाद अमीर मुहम्मद खान को आज दोपहर बाद बाद कर्बला महमूदाबाद में दफनाया जाएगा। मोहम्मद अमीर खान 1985 से1989 में तक महमूदाबाद विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक थे। उनके निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रज़वी समेत अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

सीतापुर और आस पास के इलाक़ों समेत देश और विदेश में भी राजा महमूदाबाद की संपत्ति है? राजा महमूदाबाद और उनके परिवार की इराक, पाकिस्तान और अन्य देशों में काफी संपत्ति है। उत्तराखंड में उनकी 396 संपत्तियां चिन्हित की गई हैं। अक्टूबर 2006 में सरकार के अनुमान के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब 50 हजार करोड़ रुपये की थी।