AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

4 अक्तूबर 2023

7:18:33 am
1397718

इराकी प्रधानमंत्री से मिला रूसी प्रतिनिधिमंडल, मॉस्को यात्रा की उम्मीद

इराक और रूस के बीच ऐतिहासिक और मजबूत संबंधों को और अधिक मज़बूती देने में इराक की रुचि की ओर इशारा किया और सड़क विकास परियोजना की शुरुआत के साथ इराक के फाउ पोर्ट की मरम्मत पर भी जोर दिया।


इराकी प्रधान मंत्री मोहम्मद शियाअ अल-सुदानी ने बगदाद में रूस के राष्ट्रपति के सहायक इगोर के नेतृत्व में आए रूसी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक के दौरान अल-सुदानी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

इगोर के साथ बैठक में इराकी प्रधान मंत्री ने इराक और रूस के बीच ऐतिहासिक और मजबूत संबंधों को और अधिक मज़बूती देने में इराक की रुचि की ओर इशारा किया और सड़क विकास परियोजना की शुरुआत के साथ इराक के फाउ पोर्ट की मरम्मत पर भी जोर दिया।

उन्होंने इराकी सरकार की योजना को तेल निर्भर अर्थव्यवस्था न होकर बहुआयामी आर्थिक व्यवस्था के विकास की नीतियों के तहत एक टिकाऊ आर्थिक योजना बताया। सूडानी ने इस परियोजना को क्षेत्र के देशों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बैठक के दौरान, रूसी उपराष्ट्रपति ने इराक के रष्ट्रीय दिवस के अवसर पर व्लादिमीर पुतिन का बधाई संदेश भी दिया और विभिन्न क्षेत्रों में इराक के साथ सहयोग को बढ़ावा देने में रूस की रुचि का ज़िक्र किया। इस मुलाकात के दौरान इराकी प्रधानमंत्री की संभावित मॉस्को यात्रा पर भी चर्चा हुई।