AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

3 अक्तूबर 2023

5:51:30 am
1397539

दुनिया में महिलाओं के साथ नहीं हो रहा सही व्यवहार : आयतुल्लाह रमज़ानी

दुनिया में महिलाओं के साथ अनादर का व्यवहार किया जाता है, हमे इसके खिलाफ काम करने की ज़रूरत है और समाजिक संगठन बनाकर इस समस्या का सामना


अहले बैत वर्ल्ड असेम्बली के जनरल सेक्रेटरी आयतुल्लाह रमज़ानी रसूले इस्लाम अस और इमाम जाफ़रे सादिक़ अस के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले प्रोग्राम हिस्सा लेने के लिए अफ्रीका के दौरे पर हैं। केन्या की राजधानी नैरोबी में हुए ऐसे ही एक प्रोग्राम में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं और उलमा के साथ आयतुल्लाह रमज़ानी ने भी हिस्सा लिया।

इस बैठक में आयतुल्लाह रमज़ानी ने अगली पीढ़ी के पालन-पोषण में महिलाओं की विशेष भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि इस्लाम ने यह नहीं कहा कि महिलाओं को सिर्फ घर पर ही रहना चाहिए, हालाँकि घर की गतिविधियों की भी अपनी अलग भूमिका होती है।

अहले बैत वर्ल्ड असेम्ब्ली केजनरल सेक्रेटरी ने समाज में मुस्लिम महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा: दुनिया में महिलाओं के साथ अनादर का व्यवहार किया जाता है, हमे इसके खिलाफ काम करने की ज़रूरत है और समाजिक संगठन बनाकर इस समस्या का सामना और उसका इलाज किया जा सकता है।

उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के बीच ज्ञान के स्तर में सुधार को आवश्यक बताते हुए कहा कि अपने समाज में शैक्षिक और प्रचारात्मक भूमिका निभाएं और अपनी शिक्षा के स्तर को बढ़ाते हुए समाज में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक रहें।