AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

28 सितंबर 2023

9:47:05 am
1396364

नाटो और अमेरिकी विस्तारवाद है यूक्रेन युद्ध का मुख्य कारण

यूक्रेन युद्ध संप्रभु राष्ट्रों को अस्थिर करने के लिए भड़काया गया है। ईरान ने शुरू से ही यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का आह्वान किया है,


ब्रिक्स के संसदीय सत्र को संबोधित करते हुए ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाक़िर कालिबाफ ने कहा कि हम शुरू से ही युद्ध के खिलाफ रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि नाटो और संयुक्त राज्य अमेरिका का विस्तारवाद यूक्रेनी युद्ध का मुख्य कारण है।

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स संसदीय प्रतिनिधिमंडलों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बैठक से ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सहयोग और संबंधों में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था दुनिया की समस्याओं का समाधान देने में विफल रही है. दुनिया आर्थिक मंदी का सामना कर रही है। पूरी दुनिया में खाद्य संकट है, लेकिन इस संकट और आर्थिक समस्याओं का स्थायी समाधान ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

सीमा संघर्ष और आतंकवाद के कारण विश्व शांति खतरे में है। पश्चिमी देश संयुक्त राष्ट्र का उपयोग अपने हितों के अनुरूप करना चाहते हैं, जिससे वैश्विक संकट और गहराएगा। लोगों को आशा थी कि विश्व की शासन व्यवस्था अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थित जल संकट, खाद्यान्न संकट, महँगाई तथा आतंकवाद जैसी समस्याओं का समाधान करेगी, परन्तु दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने वैश्विक व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया के देशों के ब्रिक्स में शामिल होने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग एक आधुनिक व्यवस्था चाहते हैं।

ईरानी स्पीकर ने कहा कि यूक्रेन युद्ध संप्रभु राष्ट्रों को अस्थिर करने के लिए भड़काया गया है। ईरान ने शुरू से ही यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का आह्वान किया है, लेकिन साथ ही यह भी ऐलान किया है कि युद्ध का मुख्य कारण नाटो और अमेरिकी विस्तारवाद है। आज भी अमेरिका इस युद्ध को ख़त्म करने का सबसे बड़ा विरोधी है।