AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

23 अगस्त 2023

6:38:22 am
1388779

सूडान, युद्ध के साथ साथ भुखमरी की भेंट चढ़ते बच्चे, अब तक 500 की मौत

सूडान में हिंसा में कम से कम 4,000 लोगों के मारे जाने का अनुमान है। हालाँकि, जमीन पर मौजूद कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों का कहना है कि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक होने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के अनुसार, 45 लाख से अधिक लोगों को अपने घरों से भागकर सुरक्षित क्षेत्रों में या पड़ोसी देशों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।


सूडान में लोकतंत्र को खत्म करने में साथ साथ रहे सैन्य बलों में सत्ता के लिए एक दूसरे के खिलाफ जंग शुरू होते ही मुल्क के हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं।

सूडान में लड़ाई शुरू होने के बाद से देश की राजधानी खार्तूम में सरकार द्वारा संचालित अनाथालय में लगभग 500 बच्चे भूख से मर गए हैं।

सूडानी सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच चल रहे युद्ध की कीमत बच्चे चुका रहे हैं। एक प्रमुख सहायता समूह ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सूडान में लड़ाई शुरू होने के बाद से खार्तूम में सरकार द्वारा संचालित अनाथालय में लगभग 500 बच्चे भूख से मर गए हैं।

एक संस्था ने कहा कि कम से कम 31,000 बच्चों को कुपोषण और संबंधित बीमारियों के इलाज की सुविधा नहीं मिल पाई है। इसके अभाव में सूडान में 57 पोषण केंद्रों को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूडान में एक संस्था सेव द चिल्ड्रेन के निदेशक आरिफ नूर ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम इतनी संख्या में बच्चों को भूख से मरते देखेंगे, लेकिन सूडान में अब यह वास्तविकता है। हम बच्चों को भूख से मरते हुए देख रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के अनुसार, सूडान में हिंसा में कम से कम 4,000 लोगों के मारे जाने का अनुमान है। हालाँकि, जमीन पर मौजूद कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों का कहना है कि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक होने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के अनुसार, 45 लाख से अधिक लोगों को अपने घरों से भागकर सुरक्षित क्षेत्रों में या पड़ोसी देशों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।