AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

19 अगस्त 2023

5:24:20 am
1387809

शैख़ ज़कज़की ने अफ़्रीकी देशों में अमेरिका और फ़्रांस की साज़िशों को लेकर किया खबरदार

नाइजर में संभावित सैन्य हस्तक्षेप के लिए पश्चिम के दबाव में अफ्रीकी देशों के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस नाइजीरिया और नाइजर के बीच संबंधों में संकट पैदा कर सकते हैं।


नाइजीरिया के शिया नेता आयतुल्लाह शैख़ इब्राहीम ज़कज़की ने अफ्रीका में फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका की नई साज़िशों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा है कि साम्राज्यवादी देश अफ्रीका को युद्ध की आग में झोंकने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।

नाइजीरिया के शिया नेता ने नाइजर में संभावित सैन्य हस्तक्षेप के लिए पश्चिम के दबाव में अफ्रीकी देशों के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस नाइजीरिया और नाइजर के बीच संबंधों में संकट पैदा कर सकते हैं।

नाइजीरिया के शिया नेता ने अफ्रीकी देशों में अमेरिका और फ्रांस के षड्यंत्र को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि यह युद्ध हमारे बीच नहीं बल्कि अमेरिका और फ्रांस की जंग है और अमेरिका और फ्रांस नाइजीरिया और नाइजर के बीच संकट पैदा कर सकते हैं।

शैख़ ज़कज़की ने कहा कि हालांकि नाइजर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है लेकिन फिर भी फ्रांसीसी वायु सेना देश के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरना जारी रखती है। यह प्राकृतिक संसाधनों को जब्त करने के लिए अफ्रीकी देशों पर हमला करना जारी रखती है और यह धन फ्रांस और आतंकवादी संगठनों के बीच बांटा जाता है।

अफ़्रीकी देशों में बोको हराम की मदद से फ्रांस की आतंकवादी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए इब्राहीम ज़कज़की ने कहा कि दोनों देशों की सीमा पर युद्ध की कोई भी कार्रवाई अमेरिका और फ्रांस की कार्रवाई है, अफ्रीकी देशों की नहीं।

गौरतलब है कि नाइजर गणराज्य के राष्ट्रपति "मोहम्मद बज़ौम" को 26 जुलाई को राष्ट्रपति सुरक्षा बलों ने भ्रष्टाचार और देश का प्रबंधन करने में असक्षम रहने के आरोप में उनकी पत्नी और बेटे के साथ नज़रबंद करते हुए सत्ता से वंचित कर दिया था।