AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

15 अगस्त 2023

5:30:00 pm
1387231

यूक्रेन को सैन्य सहायता और हथियारों की आपूर्ति बंद की जाए: रूस ने दी चेतावनी।

रूस ने पश्चिमी देशों से यूक्रेन को सैन्य सहायता और हथियारों की आपूर्ति रोकने को कहा है।

रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल कलुज़िन ने यूरोप, मध्य एशिया और अमेरिका के लिए संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव मिरो स्लाव्यांचा के साथ बैठक में पश्चिमी देशों से कीव को हथियारों की आपूर्ति बंद करने, यूक्रेन से नाज़ियों को ख़त्म करने और यूक्रेन को निरस्त्र करने की आवश्यकता पर बल दिया है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान में घोषणा की है कि रूस के उप विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव के साथ बैठक में मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र अनुच्छेद संख्या 100 के अनुसार तटस्थता का पालन करे।

गौरतलब है कि रूस के ख़िलाफ़ रक्षात्मक हमलों में यूक्रेन की विफलता के बाद पश्चिमी देशों के कुछ चरमपंथी राजनेता यूक्रेनी सेना का मनोबल बढ़ाने और उन्हें किसी भी कीमत पर उम्मीद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन युद्ध में संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों की बेबसी स्पष्ट होती जा रही है।