AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

12 अगस्त 2023

7:43:09 am
1386505

जुमे की नमाज़ के दौरान गिरा मस्जिद का हिस्सा, 7 नमाज़ियों की मौत, 23 घायल

उत्तरी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहरों में से एक जरिया के बीचों बीच स्थित जारिया सेंट्रल मस्जिद का निर्माण 1830 के दशक में किया गया था। राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा, "मस्जिद का एक हिस्सा ढहने से 23 लोग प्रभावित हुए हैं।


उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के कादूना राज्य में नमाज के दौरान जारिया सेंट्रल मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया, जिससे सात नमाजियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि जिस वक़्त यह हादसा हुआ उस समय नमाज़ के लिए सैकड़ों लोग मस्जिद के अंदर थे।

 उत्तरी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहरों में से एक जरिया के बीचों बीच स्थित जारिया सेंट्रल मस्जिद का निर्माण 1830 के दशक में किया गया था। राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा, "मस्जिद का एक हिस्सा ढहने से 23 लोग प्रभावित हुए हैं। हमारे अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है।

घटनास्थल के रिकॉर्ड किए गए वीडियो में स्पष्ट रूप से एक बड़ा खुला हिस्सा दिखाई दे रहा है, जहां छत का एक हिस्सा गिर गया है।

कादूना के गवर्नर उबा सानी ने इस दुर्घटना की तत्काल जांच का आदेश दिया। उन्होंने इसे 'दिल दहला देने वाली घटना' बताते हुए प्रभावित लोगों की सहायता करने का वादा किया है।