AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

11 अगस्त 2023

5:49:23 am
1386248

तुर्की में फिर ज़लज़ला, जापान में भी महसूस किये गए तेज़ झटके

तुर्की के साथ ही भूकंप के झटके जापान और भारत के पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी महसूस किये गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि जापान के होक्काइडो में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।


साल के शुरू में आए तेज़ ज़लज़ले के ज़ख्मों से झूझ रहे तुर्की में एक बार फिर ज़मीन डोली तो लोगों में दहशत फ़ैल गयी। तुर्की के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार की रात में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और 23 लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मालत्या प्रांत के येसिलुर्ट शहर में था। अदियामान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि दोनों प्रांत फरवरी में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित हुए थे, जिसमें 50,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री कोका ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मालत्या और अदियामन में इमारतें गिरने से लोगों को चोटें आई हैं। भूकंप से बचने के लिए लोगों ने इमारतों से छलांग दी, इससे भी कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं, टीवी पर प्रसारित किए गए वीडियो में भूकंप के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त देखी गईं।

तुर्की के साथ ही भूकंप के झटके जापान और भारत के पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी महसूस किये गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि जापान के होक्काइडो में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है और न ही सुमानी की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, भारत के पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गुरुवार की रात में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि रात में दो बजकर 56 मिनट पर आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था।