AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

7 अगस्त 2023

3:22:32 pm
1385430

परमाणु युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक संदेश में दुनिया में परमाणु युद्ध की आशंका जताई है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक संदेश में कहा है कि ऐसे समय में जब कुछ देश परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे हैं, धरती पर परमाणु युद्ध का साया फिर से मंडराने लगा है।

एंटोनियो गुटेरेस ने इस संदेश में कहा कि परमाणु हथियारों को खत्म करना संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

द्वितीय विश्व युद्ध के आखिरी दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापानी शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए, जिससे लाखों लोग मारे गए।