AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
सोमवार

31 जुलाई 2023

5:18:35 pm
1383975

नाइजर के विद्रोहियों के पास केवल एक सप्ताह का समयः अफ्रीकी देशों के नेताओं की चेतावनी

पश्चिम अफ्रीकी देशों के नेताओं ने नाइजेर में विद्रोह करने वालों को चेतावनी दी है।

ईरान प्रेस के अनुसार पश्चिम अफ्रीकी देशों के नेताओं ने रविवार को नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में एक आपातकाली बैठक बुलाकर विद्रोहियों को एक सप्ताह की मोहलत दी है। 

उनका कहना है कि इस दौरान विद्रोहियों को चाहिए कि वे सत्ता को चुनी हुई सरकार के हवाले कर दें।  इन अफ्रीकी नेताओं का कहना है कि नाइजेर में लोकतंत्र को मज़बूत करने के उद्देश्य से कई काम किये जाने बाक़ी हैं। 

पश्चिमी अफ्रीका के देशों के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर विद्रोहियों ने सत्ता को लोकतांत्रिक ढंग से वापस नहीं किया तो फिर उनके विरुद्ध बलपूर्वक कार्यवाही की जाएगी।  बैठक में कहा गया है कि नाइजर पर हमला पूरे अफ्रीका पर हमले जैसा है जिससे मुक़ाबले के लिए कठोर क़दम उठाए जाने चाहिए। 

याद रहे कि नाइजर में शुक्रवार को तख़्तापलट हुआ था।  इस काम को अंजाम देने वाले नाइजर के जनरल अब्दुर्रहमान शैयानी ने ख़ुद को इस देश का कार्यवाहक नेता घोषित किया है।  उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी विदेशी सैन्य हस्तक्षेप होता है तो उससे नाइजर में अधिक अराजकता पैदा होगी।

342/