AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
शनिवार

29 जुलाई 2023

8:06:44 pm
1383238

अफ़ग़ानिस्तान को गंभीर संकट का सामना, हज़ारों लोगों के मरने का डर

पिछले कुछ महीनों से अफ़ग़ानिस्तान से एसी ख़बरे आ रही हैं जो यह बताती है कि इस देश को वर्तमान समय में किसी गंभीर मानवीय संकट का सामना है।

अफ़ग़ानिस्तान में डेढ करोड़े से भी अधिक लोगों के लिए बहुत ही गंभीर खाद्ध संकट पैदा होने जा रहा है।  यूनेस्को ने बताया है कि अगले 6 महीनों के भीतर अफ़ग़ानिस्तान में डेढ करोड़ लोगों के लिए खाद्ध सामग्री जुटाने की ज़रूरत है। 

वहां पर लगभग तीन करोड़ लोग इस समय खाद्ध संकट का सामाना कर रहे हैं जिनमें से आधे लोगों के लिए यह समस्या अधिक विकराल रूप धारण कर चुकी है।  यूनीसेफ के अनुसार बाढ़, सूखा, कड़ाके की ठंड और राजनीतिक अस्थिरता जैसे कारकों ने अफ़ग़ानिस्तान के भीतर एसा आर्थिक संकट आरंभ कर दिया है जिसके नतीज में वहां के लाखों लोग खान-पान की सामग्री से वंचित होते जा रहे हैं। 

राष्ट्रसंघ की संस्था यूनीसेफ ने जो संख्या बताई है उसमें बहुत से लोग एसे भी हैं जिनकों तत्काल सहायता की आवश्यकता है।  इस काम के लिए लगभग डेढ अरब डालर की ज़रूर है। 

बहुत से आर्थिक टीकाकार यह मानते हैं कि वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान के लिए जैसे भी हो खाद्ध पदार्थ उपलब्ध करवाए जाएं क्योंकि वहां पर खान पीने की कमी के कारण हज़ारों लोगों पर मौत के बादल मंडरा रहे हैं।

342/