AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

27 जुलाई 2023

3:31:03 am
1382716

नाइजर में तख्तापलट की साजिश, अफ्रीकी संघ और यूरोपीय यूनियन ने अपनाया कड़ा रुख

अफ्रीकी संघ ने नाइजर के राष्ट्रपति गार्ड द्वारा इस देश में तख्तापलट करने के प्रयास की कड़ी निंदा करते हुए तख्तापलट की साजिश रचने वालों से तुरंत पीछे हटने और इस देश के राष्ट्रपति को रिहा करने का आह्वान किया है।

अफ्रीका के रिपब्लिक नाइजर में प्रेसिडेंटल गार्ड की ओर से तख्तापलट की साजिश पर कड़ा रुख अपनाते हुए अफ्रीकी संघ और यूरोपीय यूनियन ने राष्ट्रपति को आजाद करने की अपील करते हुए कहा है कि प्रेसिडेंटल गार्ड को ऐसी किसी भी साजिश से दूर रहते हुए राष्ट्रपति भवन की नाकाबंदी खत्म कर देनी चाहिए।

अफ्रीकी संघ ने नाइजर के राष्ट्रपति गार्ड द्वारा इस देश में तख्तापलट करने के प्रयास की कड़ी निंदा करते हुए तख्तापलट की साजिश रचने वालों से तुरंत पीछे हटने और इस देश के राष्ट्रपति को रिहा करने का आह्वान किया है।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रभारी जोसेफ बोरेल ने कहा कि ब्रुसेल्स नियामी में चल रहे वर्तमान घटनाक्रम के बारे में बहुत चिंतित है।

 इस संबंध में अपने एक ट्विटर संदेश में उन्होंने लिखा कि ब्रुसेल्स लोकतंत्र को अस्थिर करने और नाइजर की स्थिरता को खतरे में डालने के किसी भी प्रयास की निंदा करता है।