AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
शनिवार

22 जुलाई 2023

3:26:11 pm
1381363

विदेशी आयात-निर्यात पर लगे प्रतिबंध को रूस ने 2025 तक बढ़ाया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ रूसी कच्चे माल और वस्तुओं के आयात और निर्यात पर जारी प्रतिबंध को 2025 तक बढ़ा दिया है।

रूस ने पिछले साल 8 मार्च को रूस से कुछ कच्चे माल और उत्पादों के निर्यात और आयात पर प्रतिबंध लगाया था।

रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कच्चे माल और वस्तुओं के आयात और निर्यात पर रोक लगाने के लिए 8 मार्च 2022 को डिक्री पर हस्ताक्षर किए थे। यह डिक्री 31 दिसंबर तक वैध थी, लेकिन डिक्री में हालिया संशोधनों के बाद पुतिन ने आधिकारिक तौर पर डिक्री को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है।

इस फैसले का मकसद यह था कि रूस की अर्थव्यवस्था को किसी तरह का नुकसान नहीं हो, क्योंकि यूरोपियन यूनियन ने 5 दिसंबर को रूस के कच्चे तेल पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद जी-7 देशों ने रूस के कच्चे तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल प्राइस कैप लगा दी।

इससे रूसी राष्ट्रपति को लगने लगा कि जी-7 देशों द्वारा उनके तेल पर प्रतिबंध लगाए जाने से रूस को काफी नुकसान हो सकता है। इसी बात के मद्देनजर व्लादिमीर पुतिन ने विदेशी आर्थिक गतिविधियों पर 8 मार्च 2022 को रोक लगा दी।

रूसी सरकार द्वारा डिक्री की सूची में जिन उत्पादों को शामिल किया गया था, उनमें तकनीकी चीजें, दूरसंचार, चिकित्सा से संबंधित विषय और विद्युत उपकरण, कृषि मशीनरी, परमाणु रिएक्टर, फाइबर ऑप्टिक केबल, धातु प्रसंस्करण मशीनें, आदि शामिल हैं।

इसके अलावा जिन देशों से रूस के संबंध अच्छे नहीं हैं, उन देशों पर कुछ प्रकार की लकड़ी की वस्तुओं को लेकर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। फिलहाल, डिक्री को लेकर सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह फैसला घरेलू बाजार की सुरक्षा के लिए लिया गया है। MM

342/