AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

20 जुलाई 2023

11:58:39 am
1380785

लेबनान और इस्राईल की सीमा पर तनाव बढ़ा, लेबनान के गश्ती दल पर हमला

इससे पहले भी जायोनी बलों ने लेबनान की एक सर्च टीम पर उस वक्त हमला किया था जब यह टीम दक्षिणी लेबनान के कुछ इलाकों का निरीक्षण कर रही थी।



अवैध राष्ट्र इस्राईल और लेबनान की सीमा पर हर गुजरते दिन के साथ तनाव बढ़ता जा रहा है।

इस्राईल और लेबनान के बीच साझा सीमा पर तनाव बढ़ रहा है, अवैध राष्ट्र की ज़ायोनी सेना ने लेबनानी गश्ती दल पर बमों से हमला किया। 

मेहेर समाचार एजेंसी ने अल-मयादीन के हवाले से खबर दी है कि इस्राईल और लेबनान की साझा सीमा पर तनाव और झड़पों की घटनाएं बढ़ रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेबनानी सेना की गश्ती टीम जब कफ्र शोबा की पहाड़ियों का निरीक्षण कर रही थी, तभी अचानक ज़ायोनी बलों ने बमों से हमला कर दिया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। 

लेबनानी गश्ती दल के साथ संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के सदस्य भी थे। लेबनानी टीम इलाके की मैपिंग कर रही थी।

याद रहे कि ज़ायोनी ताकतें आधुनिक इंजीनियरिंग उपकरणों के माध्यम से इन क्षेत्रों में कुछ न कुछ छेड़छाड़ जारी रखें हुए है।

इससे पहले भी जायोनी बलों ने लेबनान की एक सर्च टीम पर उस वक्त हमला किया था जब यह टीम दक्षिणी लेबनान के कुछ इलाकों का निरीक्षण कर रही थी। इस्राईल के हमलों का निशाना बनने वाली लेबनानी पत्रकारों की इस टीम में लेबनान पार्लियामेंट के एक मेंबर भी शामिल थे।