AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

20 जुलाई 2023

11:36:17 am
1380779

रूस की चेतावनी, काला सागर से यूक्रेन जाने वाले सभी जहाजों को बनाएंगे सैन्य निशाना

रक्षा मंत्रालय ने काला सागर के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व के कुछ इलाकों को खतरनाक घोषित किया है।

 


रूस और यूक्रेन में संघर्ष के तेज होने के साथ ही क्रीम या प्रायद्वीप में एक बार फिर रूसी पुल पर यूक्रेन के हमलों की निंदा करते हुए रूस ने कड़ी चेतावनी दी है

रिया नोवोस्ती" समाचार चैनल के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि "20 जुलाई से, काला सागर के रास्ते से यूक्रेनी बंदरगाहों तक यात्रा करने वाले सभी जहाजों को सैन्य हमलों का निशाना माना‌ जाएगा। बहुत संभव है कि यह जहाज़ सैन्य संसाधन और गोला बारूद लेकर जा रहे हों।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने काला सागर के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व के कुछ इलाकों को खतरनाक घोषित किया है।

वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री "दिमित्री कोल्बा" ने दावा किया कि काला सागर के रास्ते निर्यात होने वाले अनाज समझौते को रद्द करने की रूस की कार्रवाई प्रत्यक्ष और खतरनाक है। 

उन्होंने कहा, "क्रीमिया पुल का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है और हम इसे सैन्य उद्देश्य मानते हैं।

 मंगलवार को रूसी और यूक्रेनी मीडिया ने क्रीमिया पुल पर विस्फोट की सूचना दी जो इस प्रायद्वीप को समुद्र से रूसी मुख्य भूमि से जोड़ता है। 

इस हमले के कुछ घंटों बाद ही फ्रेंच न्यूज एजेंसी ने एक वरिष्ठ यूक्रेनी स्रोत के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले इस पुल पर हुए हमले के पीछे कीव शासन का हाथ है।