AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
बुधवार

19 जुलाई 2023

2:41:57 pm
1380546

अमेरिकी सैनिक गिरफ्तार

दक्षिण कोरिया से उत्तर कोरिया की सीमा में घुसे एक अमेरिकी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति एक अमेरिकी सैनिक था, जो दोनों देशों के बीच विसैन्यीकृत क्षेत्र (DMZ) पर तैनात था। अमेरिकी सैनिक ने कड़ी सुरक्षा वाली सीमा को कैसे और क्यों पार किया या सैनिक ड्यूटी पर था या नहीं, इसके बारे में तत्काल कोई विवरण नहीं दिया गया।

उधर संयुक्‍त राष्‍ट्र ने मंगलवार को बताया कि इस मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। संयुक्‍त राष्‍ट्र कमांड असैन्यीकृत क्षेत्र और संयुक्त सुरक्षा क्षेत्र (जेएसए) का संचालन करती है। उसने कहा है कि इस अमेरिकी सैनिक को सीमा पार करने की अनुमति नहीं थी. संयुक्त राष्ट्र की कमांड के बयान के अनुसार ऐसा मानना ​​है कि वह इस समय डीपीआरके की हिरासत में है और इस घटना को सुलझाने के लिए हमारे अफसर, कोरियाई पीपुल्स आर्मी के समकक्षों के साथ बात कर रहे हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस समय गिरफ्तार अमेरिकी सैनिक वर्तमान समय में उत्तर कोरिया की हिरासत में एकमात्र अमेरिकी है। दोनों कोरिया के बीच विसैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) घोषित किया गया है जो देशों को अलग करता है। यह दुनिया की सबसे भारी किलेबंदी वाले क्षेत्रों में से एक है। यह बारूदी सुरंगों से भरा हुआ है, बिजली और कंटीले तारों की बाड़ और निगरानी कैमरों से घिरा हुआ है। सशस्त्र गार्ड चौबीसों घंटे सतर्क रहते हैं। 1950 के दशक में कोरियाई युद्ध के बाद से डीएमजेड ने दोनों देशों को अलग कर दिया है। MM

342/