AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
बुधवार

19 जुलाई 2023

2:39:33 pm
1380543

जापान को पछाड़कर इस देश का पासपोर्ट बना नम्बर वन, भारत की रैंक भी जानें

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में सिंगापुर ने जापान को शीर्ष स्थान से हटाकर, दुनिया में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की 2023 की रैंकिंग के मुताबिक़, सिंगापुर के नागरिक अब विश्व के 192 देशों में वीज़ा फ़्री एंट्री का आनंद ले सकते हैं, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज़्यादा है।

इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने आख़िरी बार, 2021 में शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन अगले ही वर्ष जापान ने उससे यह स्थान छीन लिया था।

जर्मनी, इटली और स्पेन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, इन देशों के पासपोर्ट धारकों को 190 देशों में फ़्री वीज़ा एंट्री का आनंद मिल रहा है।

जापान, जो पिछले पांच वर्षों में से चार वर्षों में पहले स्थान पर था, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, स्वीडन, लक्ज़मबर्ग और दक्षिण कोरिया के साथ तीसरे स्थान पर है।

अमरीका, जो 2014 में पहले स्थान पर था, आठवें स्थान पर फिसल गया है, जो अब तक का उसका सबसे निचला स्थान है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत, टोगो और सेनेगल के साथ 80 वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब 57 देशों में वीज़ी फ़्री एंट्री मिल सकती है।

इंडेक्स के विपरीत छोर पर, अफ़ग़ानिस्तान रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर है। अफ़ग़ानिस्तान के नागरिक सिर्फ़ 27 देशों में वीज़ी फ़्री सफ़र कर सकते हैं। अफ़ग़ानिस्तान के ठीक ऊपर 29 वें स्थान इराक़ और 30वें पर सीरिया है। इस तरह से यह दुनिया के तीन सबसे कमज़ोर पासपोर्ट वाले देश हैं। msm

342/