AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
मंगलवार

18 जुलाई 2023

4:38:49 pm
1380315

रूस ने किया यूक्रेन के ओडिसा पोर्ट पर हवाई हमला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने केवल 24 घंटे के अंतराल पर क्रीमिया के समुद्री ब्रिज पर हुए हमले का बदला ले लिया है।

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार रूस की सेना ने यूक्रेन के ओडिसा पोर्ट पर बड़ा हवाई हमला किया है। तस्वीरों में भी पोर्ट से भारी मात्रा में काला धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। यह यूक्रेन का सबसे अहम बंदरगाह था, जहां से दुनिया के दूसरे देशों में खाद्य सामग्री समेत अन्य सामानों का ट्रांसपोर्टेशन समुद्री मार्ग के जरिये किया जाता है किन्तु रूस के हमले के बाद अब ओडिसा पोर्ट की सभी सुविधाएं नष्ट हो गई हैं और पोर्ट को तत्कालिक रूप से बंद कर दिया गया है।

रूस के इस हमले से यूक्रेन के पोर्ट को कितना नुकसान पहुंचा है, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यूक्रेनी सेना रूसी एयर स्ट्राइक से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी है। अभी तक जानमाल को हुए नुकसान के संबंध में यूक्रेन ने कोई जानकारी नहीं दी है मगर अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यूक्रेन ने रूस द्वारा ओडिसा पोर्ट पर हवाई हमले की पुष्टि यूक्रेन की ओर से कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि रूस ने यह हमला क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन के ड्रोन हमले का जवाब देने के लिए किया है।  हालांकि रूस ने भी अभी एयरस्ट्राइक के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले समुद्री ब्रिज पर हमले को लेकर रूसी सेना ने बड़ा दावा किया है। रूस के अनुसार यूक्रेन ने इस ब्रिज पर ड्रोन से हमला किया था। इसके बाद तत्कालिक रूप से रूस ने वाहनों का आवागमन रोक दिया था। मगर केवल 24 घंटे में दोबारा इसे चालू कर दिया है।

हालांकि अभी भारी वाहनों के लिए ब्रिज को नहीं खोला गया है। रूसी सरकार का कहना है कि रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला पुल हमले के एक दिन बाद आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया है। एक अधिकारी ने क्लिप पोस्ट करते हुए कहा, कि केर्च जलडमरूमध्य पर पुल की एक लेन वाहनों के लिए खोल दी गई है। साथ ही रूस ने यूक्रेन के साथ अनाज निर्यात समझौते को रद्द कर दिया है।

अभी एक दिन पहले ही क्रीमिया के समुद्री पुल पर यूक्रेन द्वारा हमला किया गया था। इस हमले में छुट्टियां मनाने निकले एक जोड़े की मौत हो गई और उनकी बेटी भी घायल हो गई थी। रूस ने इस समुद्री ब्रिज पर हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। रूस के अनुसार यूक्रेन ने समुद्री ड्रोन से इस ब्रिज पर को निशाना बनाया था। MM

342/