AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

17 जुलाई 2023

6:20:56 am
1379894

अमेरिका पर ग्लोबल वॉर्मिंग का वार, तापमान 53°C के पार

एक तरफ अमेरिका में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीँ अमेरिका के ही कुछ राज्यों में बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है। पेंसिल्वेनिया में तेज बारिश के कारण शनिवार को अचानक बाढ़ आ गई। इससे कई कारें बह गईं, जिसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई।


अमेरिका पर गर्मी क़हर बन कर टूट रही है। ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है और पिछले सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। जलवायु परिवर्तन की बढ़ती रफ्तार के चलते पूरी दुनिया पर ग्लोबल वॉर्मिंग का असर और तीखा होता जा रहा है। पश्चिमी देशों में इसकी वजह से गर्मी के लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। खासकर, दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक कैलिफोर्निया की डेथ वैली में रविवार को तापमान 53 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि डेथ वैली के फर्नेस क्रीक में रविवार को तापमान 53.33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें, पृथ्वी पर अब तक सर्वाधिक तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस भी डेथ वैली के ही फर्नेस क्रीक रेंच में 10 जुलाई 1913 को दर्ज हुआ था। कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा तक पूरे अमेरिकी दक्षिण में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। यूरोप में विनाशकारी गर्मी के साथ-साथ अमेरिका के पूर्वोत्तर, भारत, जापान और चीन में बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है।

 एक तरफ अमेरिका में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीँ अमेरिका के ही कुछ राज्यों में बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है। पेंसिल्वेनिया में तेज बारिश के कारण शनिवार को अचानक बाढ़ आ गई। इससे कई कारें बह गईं, जिसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, वरमोंट में अधिकारी भूस्खलन को लेकर परेशान दिखे क्योंकि यहां बाढ़ के कई दिनों के बाद भी बारिश जारी रही।