AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
शनिवार

8 जुलाई 2023

7:54:47 pm
1377948

यूक्रेन जंग के 500 दिन से आगे बढ़ी, 9 हज़ार से अधिक की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल से ज्यादा समय हो चुका है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने यूक्रेन में रूस के युद्ध के कारण हुई नागरिक क्षति की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि लड़ाई 500 दिन से अधिक हो गई है और संघर्ष का कोई अंत नज़र नहीं आ रहा है।

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार निगरानी मिशन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि रूस के 24 फरवरी, 2022 के आक्रमण के बाद से 500 बच्चों सहित 9 हज़ार से अधिक नागरिक मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधियों ने पहले कहा है कि वास्तविक संख्या बहुत अधिक होने की संभावना है। एचआरएमएमयू के उप प्रमुख नोएल कैलहौन ने आक्रमण के 500वें दिन के अवसर पर एक बयान में कहा कि आज हम युद्ध में एक और गंभीर मील का पत्थर चिन्हित कर रहे हैं जो यूक्रेन के नागरिकों पर भयावह असर डाल रहा है।

युद्ध को मॉनिटर कर रही संस्था ने बताया कि इस साल हताहतों की संख्या औसतन 2022 की तुलना में कम रही है लेकिन मई और जून में यह आंकड़ा फिर से बढ़ना शुरू हो गया और पश्चिमी शहर लविव में अग्रिम पंक्ति से दूर, बचावकर्मियों को शुक्रवार को इमारतों के मलबे में 10वां शव मिला।

यूनेस्को ने कहा कि विश्व धरोहर सम्मेलन द्वारा संरक्षित क्षेत्र में होने वाला यह पहला हमला है और इससे एक ऐतिहासिक इमारत को नुकसान पहुंचा है। रूस नियमित रूप से यूक्रेन पर हवाई हमले कर रहा है। (AK)