AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
गुरुवार

29 जून 2023

2:22:48 pm
1376020

ईदे क़ुर्बान के दिन पवित्र कुरआन को जलाकर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी गयी

स्वीडन में एक शख्स को मस्जिद के बाहर इस्लाम के पवित्र ग्रंथ कुरान जलाने की अनुमति दी गई है। स्वीडन की कोर्ट के आदेश के बाद स्वीडन पुलिस ने यह मंजूरी दी है।

स्वीडन में मस्जिद के सामने फिर जलाई जाएगी कुरान, स्वीडन की पुलिस ने दी अनुमति

स्वीडन की कोर्ट के आदेश के बाद स्वीडन की पुलिस ने एक व्यक्ति को इस्लाम के पवित्र ग्रंथ कुरान को जलाकर प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश की मुख्य मस्जिद के बाहर कुरान जलाकर प्रदर्शन करने के लिए सलवान मोमिका नाम शख्स ने अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। यह अनुमति सिर्फ एक दिन के प्रदर्शन के लिए दी गई है।

इस व्यक्ति ने अपने आवेदन में सेंट्रल स्टॉकहोम में मुख्य मस्जिद के पास कुरान जलाने की योजना का ब्योरा देकर अनुमति मांगी थी। स्वीडन में इससे पहले भी पवित्र कुरान जलाने की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद स्वीडन अभिव्यक्ति की आजादी और धार्मिक स्वतंत्रता का हवाला दे रहा है।

जिस व्यक्ति को पवित्र कुरआन को जलाकर प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है उसका कहना है कि हम कुरान की प्रति जलाने जा रहे हैं। हम कहना चाहते हैं कि स्वीडन अब भी समय है, जाग जाओ। यह लोकतंत्र है, हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम उनके विचारों और मान्यताओं के खिलाफ हैं, मुस्लिम धर्म का बहुत नकारात्मक असर पड़ा है और इसे दुनियाभर में बैन किया जाना चाहिए।

स्वीडन पुलिस ने इससे पहले फरवरी में इराक के दूतावास के बाहर उसे कुरान जलाने से रोक दिया था। पुलिस का कहना था कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। एक एंटी नाटो समूह पर भी कुरान की प्रति जलाने पर बैन लगाया गया है, लेकिन इस साल अप्रैल में कोर्ट ने इस बैन को हटा दिया।

स्वीडन की कोर्ट ने यह कहकर इन प्रदर्शनों को मंजूरी दी है कि यह अभिव्यक्ति की आजादी है। इससे पहले प्रदर्शनकारी ने स्टॉकहोम में इराक के दूतावास के बाहर कुरान जलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उस समय पुलिस ने उसके अनुरोध को खारिज कर दिया था। इसके बाद शख्स ने कोर्ट का रुख किया था। MM

342/