AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
रविवार

25 जून 2023

5:09:07 pm
1375289

मोदी ने क़ाहिरा स्थित ऐतिहासिक मस्जिद का किया दौरा, मिस्र ने उन्हें ऑर्डर ऑफ़ द नाइल प्रदान किया

अमरीका के आधिकारिक दौरे के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की दो दिवसीय यात्रा पर क़ाहिरा पहुंचे।

शनिवार को अपने दौरे के पहले दिन प्रधान मंत्री मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी से मुलाक़ात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

रविवार को दौरे के दूसरे दिन मोदी ने क़ाहिरा स्थित ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया।

शनिवार को क़ाहिरा पहुंचने पर भारतीय प्रधान मंत्री मोदी का मिस्र के प्रधान मंत्री ने स्वागत किया था, जिसके बाद दोनों नेताओं ने औपचारिक रूप से मुलाक़ात भी की।

मोदी ने क़ाहिरा में मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ. इब्राहीम अब्दुल करीम अल-आलम से मुलाक़ात की।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों के बीच भारत और मिस्र के बीच मज़बूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा हुई।

मोदी ने बोहरा समुदाय के लोगों के साथ भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाक़ात की है।

मोदी की बतौर प्रधानमंत्री मिस्र की यह पहली यात्रा है। 1997 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मिस्र यात्रा है।

रविवार को प्रधान मंत्री मोदी को मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ऑर्डर ऑफ़ द नाइल भी प्रदान किया गया। msm

342/